संत आशाराम बापू की पादुका पूजन के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत आशाराम बापू का माघ मास में उनके आश्रम चाचूपुर रामनगरिया पांचाल घाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह गुरु आशाराम बापू का पादुका पूजन किया गया। उसके बाद बापू के स्वस्थ जीवन हेतु व उनकी दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया गया। आचार्य निर्दोष अग्निोत्री ने हवन कराया। सभी भक्तों ने हवन में भाग लेकर बापू के स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की। मातृ पितृ पूजन में बच्चो ने अपने माता पिता का पूजन करके उनका आशीर्वाद लिया। सत्संग में भजन कीर्तन किया गया, साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष शशिकुमार सिंह, अरुण दीक्षित, संदीप सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश पांडेय, सुनील बाथम, सोनम दुबे, मीनाक्षी सिंह, शालू, तारा श्रीवास्तव, मंजू कुमारी, प्रभा गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *