फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरु पूर्णिमा पर दुर्वासा ऋषि आश्रम में पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन होगा। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी भव्य भण्डारे का आयोजन होगा। जनपद के अलावा दूर दराज से श्रद्धालु भाग लेंगे। गुरु पूर्णिमा दस जुलाई को मनायी जायेगी और विशाल भण्डारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जायेगा। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर स्नान करना व गुरुओं का आशीर्वाद लेना प्रमुख होता है। इस दिन गुरु अपने शिष्यों को आशीर्वाद देते है। सभी देवी देवताओं को पूजन होता है। वेदव्यास के साथ गुरु की वंदना की जाती है। भगवान विष्णु व लक्ष्मी माता के पूजन के साथ दान पुण्य किया जाता है। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का अपने आप में महत्व है। कबीरदास का दोहा गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागू पायें बलिहारी गुरु आप ने गोविन्द दियो मिलाये। इस मूल मंत्र के साथ प्रथम गुरु माता होती है, साथ ही दूसरा गुरु शिक्षा देने वाला होता है। पूरे भारत में गुरु पूर्णिमा पर सभी शिष्य अपने गुरुओं का आदर सत्कार करते है। इसलिए इस दिवस को गुरु पूर्णिमा दिवस कहते है। इस परम्परा को सदियों से मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का अपने आप में महत्व है। गुरु की चरण वंदना से आशीर्वाद मिलता है और शिष्य अपने गुरुओं को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त करते है।
गुरु पूर्णिमा पर दुर्वासा ऋषि आश्रम में होगा भण्डारे का आयोजन
