भारत स्काउट गाइड जिला परिषद की बैठक सम्पन्न

स्काउट भवन की जगह दिलाने का अध्यक्ष द्वारा मिला आश्वासन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट और गाइड फर्रुखाबाद जिला परिषद की बैठक जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में सम्पन्न हुई। लार्ड वेडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कार्प पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने बैठक में एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में वर्ष भर की समीक्षा व सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। अध्यक्ष ने स्काउट गाइड भवन की जगह दिलाने का आश्वासन दिया। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व डायट के विभागाध्यक्षों को प्रादेशीय मुख्यालय द्वारा दिये गये लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश प्रदान किये गये। वन ड्रिस्टिक वन प्रोजेक्ट के लिए अति शीघ्र स्थान चयनित कर कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये और बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में १ हजार आवेदन बेसिक शिक्षा व २ हजार आवेदन माध्यमिक शिक्षा से पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया। डा0 एल0एड0 ने ५०० पंजीकरण स्पेशल इट्रोडक्ट्री कोर्स डायट प्राचार्य को कराने का निर्देश दिया गया। जनपद में बेसिक कोर्स, एडवांस कोर्स कराने की चर्चा हुई। कानपुर मण्डल प्रभारी सहायक प्रादेशीय आयुक्त आरसी शर्मा द्वारा स्काउटिंग गाइड में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा0 प्रभात कुमार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी गई। बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद में उत्कृष्ट स्काउट गाइड को जिलाधिकारी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डीआईओएस व बीएसए द्वारा लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैठक में डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी, जिला विकास अधिकारी, श्याम किशोर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी डा0 महेश चन्द्र राजपूत, सचिव संतोष कुमार त्रिपाठी, डा0 बृजभूषण सिंह, विनीत कुमार चौहान, रिचा यादव, कैप्टन बलविन्दर सिंह, रामदास, ओमपाल सिंह रघुवंशी, सुमन त्रिपाठी, इंदू मिश्रा, रचना उमराव, प्रेमपाल सिंह, अनिल सिंह, पुष्कर मिश्रा, चमन शुक्ला, दीपिका राजपूत, रीता दुबे, संगीता यादव, राकेश कुमार राजपूत, राजेश राम शास्त्री, योगेश तिवारी, संदीप चतुर्वेदी, राजिन्द्र सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, राजकुमार, भारती मिश्रा, पुष्पा सिंह, वीना गौतम, हिमलेश शाक्य, सीमा, शैलेन्द्र यादव, राजीव शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *