अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा में आज विधायक सुशील कुमार शाक्य की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ कस्बे के प्रसिद्ध स्थान भारत दास बाबा के प्रांगण से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इस यात्रा का उद्देश्य कुछ दिनों पूर्व कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों ने हमारे हिंदुओं को धर्म पूछ-पूछकर मारा था जिसका हमारी सेना ने पूरी शिद्दत के साथ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हमारे देश की बहनों के सिंदूर का बदला लिया। भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को देखते हुए पूरे भारत में सेना के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्राओं का जगह जगह आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के अंत में प्राचीन स्थल ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा भारत की सेना ने ये साबित कर दिया आज हम किसी भी स्थिति में आतंकवादियों से भारत के प्रत्येक नागरिक की रक्षा कर सकते हैं। आगे भी अगर पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारत पर कोई हमला किया जाता है तो उसका जवाब भारतीय सेना द्वारा ऐसा दिया जाएगा कि उसकी सात पुस्तें याद करेंगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी ने भी भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए समस्त देशवासियों को निडर व खुशहाल जीवन जीने की नसीहत दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सिंह सोमवंशी, कार्यक्रम आयोजक मण्डल अध्यक्ष भाजपा अमृतपुर नीरज अवस्थी, प्रधान सचिन देव तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रिंस चौहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंह, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह (चीनू), रोहित अवस्थी, आलोक बाजपेयी, सुमित अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।