ग्राम पंचायत मसेनी में भारत विकासित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मसेनी ब्लॉक बढ़पुर में भारत विकसित संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं कार्मक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला की गोद भराई करने के साथ-साथ नवजात शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की डॉक्युमेन्ट्री एवं कृषि कार्य में प्रयोग हेतु ड्रॉन प्रदर्शन का ग्रामीणों द्वारा अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारणवश वंचित रह गया है तो कार्यक्रम में ही आवेदन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा में कोई भी पात्र लाभार्थी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित ना रहे। कार्यक्रम में डा0 रजनी सरीन, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बढ़पुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *