बरखेड़ा। 15 अगस्त के उपलक्ष में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के संबंध में आज बरखेड़ा ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी बरखेड़ा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा यात्रा निकालने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई 10 अगस्त को बरखेड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली जाना तय हुआ है। बैठक के मुख्य अतिथि एवं तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक अमित कुशवाहा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने के संबंध में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को जानकारी दी एवं ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक बताया बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप द्वारा की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नागेन्द्र प्रताप गंगवार, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपाल दिवाकर, उमा मिश्रा, सूरत श्रीवास्तव, लालता प्रसाद लोधी, व मंडल के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी सेक्टर के संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के संबंध में बरखेड़ा ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी बरखेड़ा द्वारा बैठक आयोजित
