भारती कृषक एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारती कृषक एसोसिएशन ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि गांव भागौतीपुर तहसील कायमगंज में नानजेडए जमीन पर गाटा संख्या-114 रकवा 0.097हे0, गाटा संख्या-96 रकवा 0.056हे0 पर श्रीकृष्ण गौतम पुत्र बनवारी लाल, सुदामा देवी पत्नी इतवारीलाल, सतीशचन्द पुत्र गेंदनलाल निवासी गांव भगौतीपुर आदि उक्त जमीन पर दबंगई व नेतागीरी के बल पर कब्जा किये हुये हंै। जिसकी शिकायत डाक द्वारा आईजीआरएस के द्बारा की गयी थी। सात माह बाद उपजिलाधिकारी कायमगंज ने वाद संख्या-202503240202264 जिसमें अग्रिम तिथि 15.०4.2025 लगी थी। हर आठवें दिन तारीख लगती है। चार माह बीत जाने के बाद सिर्फ तारीख ही मिलती है। आज तक इस मुकदमे में पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस जमीन की कीमत लगभग पांच करोड़ से अधिक है। जिस पर उप जिलाधिकारी कायमगंज कब्जा नहीं हटाना चाहते हैं, जिससे अवैध कब्जा हटाया जाये, जनपद में निजी प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशन की महंगी किताबें चल रही हैं। निजी स्कूल की मनमानी रोकने के लिये उन पर शिकंजा कसा जाये। यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश विनियम अधिनियम 2018 के तहत की जानी चाहिए, जनपद में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत मोहम्मदाबाद के ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बरारिख में ़बनायी गयी सडक़ की दूसरे दिन गिट्टी उखड़ गयी। इसकी गुणवत्ता की जांच पड़ताल की जाये और ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावे, जनपद में प्रधानमंत्री द्बारा जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनायी जा रही है, जिसमें ६० प्रतिशत गावों में काम अधूरा पड़ा है। पाइपलाइन से गली खुदी पड़ी है, उनको तत्काल ठीक कराया जाए, कम्पिल अटेना घाट ढाईघाट तक दक्षिण दिशा में गंगा का बंधा बनाया जाये, जिससे बाढ़ के कारण किसानों की हजारों बीघा फसल का नुक़सान के न हो सके, तहसील कायमगंज के गांवों में बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। कब बिजली शटडाउन ले लें, अधिकारी फोन नहीं उठाते। अगर फोन उठा भी लें, तो बदतमीजी करते हैं, जिसकी व्यवस्था ठीक की जाये और रोस्टर के अनुसार सप्लाई दी जाये, डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल में पचास प्रतिशत डाक्टर नहीं बैठते हैं, जिससे गरीब आदमी मजबूर होकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है, गांव गुरऊ शादीनगर जो कि ब्लाक मोहम्मदाबाद के अन्तर्गत आता है। जिला पंचायत द्बारा लाइटें लगाई गई हैं, जिसमें आधे से ज्यादा लाईटें खराब हैं, जिन्हें अभिलम्ब सही कराया जाये, बंटवारा या धारा-116 के अन्तर्गत फाइलों की कार्रवाई पूर्ण होने पर और उपजिलाधिकारी का आदेश जारी होने पर पेशकार फाइलों को महीनों तक लटकाए रहता है, इसकी जांच करवायी जाये। उपरोक्त वर्णित मांगों को जनहित में तत्काल हल कराया जाए अन्यथा की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने होगा। इसके लिए जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। ज्ञापन देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, राष्ट्रीय महासचिव रामवीर जाटव, स्वाती पाण्डेय, रामवीर पाल, रामनारायन राजपूत, जन्ट सिंह, रीता देवी, अबराम, विक्रम यादव, विशाल सिंह, निशान्त त्रिवेदी, शिवराज सिंह, उमेश सिंह आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *