राज्य हिन्दी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यशाला में भारती मिश्रा ने लिया भाग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य हिन्दी संस्थान वाराणसी में स्थानीय बोलियों के परिचय स्वरुप पुस्तिका का विकास एवं सम्पादन संबंधी कार्यशाला का पांच दिवसीय शिविर में दूसरे दिन साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यशाला १६ जनवरी से २० जनवरी तक चलेगी। कार्यशाला में जनपद की राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका साहित्यकार भारती मिश्रा को कन्नौजी बोली के स्वरुप पुस्तिका के संपादन हेतु बुलाया गया। औरैया के प्रशांत अवस्थी प्रखर को भी कार्यशाला में बुलाया गया। कार्यशाला में प्रदेश की अन्य बोलियां जैसे बृज अवधी बुंदेली आदि पर कार्य किया जा रहा है। कार्य समग्र योजना के अन्तर्गत किया जा रहा है। जनपद के अन्य साहित्यकारों ने भारती मिश्रा को बधाई दी। कार्यशाला हिन्दी संस्थान की निदेशक डा0 ऋचा जोशी के निर्देशन व डा0 गायत्री के संयोजन में संचालित है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा के बारह शिक्षकों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *