भाजयुमो ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार के प्रतिकार के लिए भारत विकास परिषद एवं फर्रुखाबाद फोटो क्लब ने एकत्रित होकर सामूहिक एक जुटता के साथ तीखा विरोध प्रदर्शित किया। जिसमें मारे गए निर्दोषों के लिए कैंडिल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अमित राठौर, मुकेश शुक्ला, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, सोनू शुक्ला, भरत सिंह, नन्द किशोर, अनुराग पान्डेय चौरसिया, आलोक शाक्य, आलोक प्रजापति, कमलेंद्र कुशवाहा, दलपत सिंह राठौड़, नरेंद्र पाल सिंह, राजीव कनौजिया, अनुपम पुरवार, आलोक रायजादा, केके पाठक, संजय गर्ग, अभिषेक त्रिवेदी, अनुज चौहान, अनीता पाठक आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं आवास विकास तिराहा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं इस घटना की कड़ी निंदा की है। कार्यक्रम के संयोजक विक्रांत तिवारी, अंकित तिवारी, शशांक शेखर, अमन अवस्थी, सिद्धांत सिंह, नीरज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
भाविप व फर्रुखाबाद फोटो क्लब ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
