Headlines

भाविप बजरंग शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अंजुम दुबे अध्यक्ष व अवनीन्द्र बने सचिव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेएन मेमोरियल स्कूल के प्रागंण में भारत विकास परिषद् की बजरंग शाखा की नव गठित कार्यकारणी का प्रथम दायित्व एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भूषण जुनेजा व विशिष्ट अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेन्ट डीएन सिंह एवं शपथ अधिकारी आलोक रायजादा व जिला समन्वयक अजय शंकर तिवारी मौजूद रहे।
भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सभी अतिथियों को पगड़ी व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। शपथ अधिकारी आलोक रायजादा द्वारा अंजुम कुमार दुबे को अध्यक्ष व सचिव अवनीन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष चमन टंडन, महिला सहभागिता बिन्दु दुबे, संजय दुबे, मनोज रस्तोगी, सुभाष गुप्ता उपाध्यक्ष बनाये गये। उपासना शर्मा, डा0 कविता त्रिपाठी, दिनेश गंगवार, अंकुर रस्तोगी, अथर्व गुप्ता तथा अमित वर्मा द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ के गतिविधि संयोजक के रूप में शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया। आलोक रायजादा ने नवगठित शाखा को बधाई दी। डीएन सिंह ने कहा भारत विकास परिषद् तो सेवा व संस्कार के कार्य में हमेशा तत्पर रहती है। मुख्य अतिथि भारत भूषण जुनेजा ने भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें पांच सूत्रों में सम्पर्क, सहयोग, संस्कार सेवा, समर्पण के सिद्धांत पर चलना ही हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के मनमोहक छवि को नृत्य के रूप में संस्कार सक्सेना तथा आराध्या सक्सेना ने प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजिका अनीता पाठक तथा प्रान्तीय सेवा गतिविधि संयोजक संजय गुप्ता तथा विवेकानन्द शाखा से बृजेश गंगवार, केएस कुशवाहा, प्रफुल गर्ग, महीयसी शाखा से पंकज सक्सेना, बजरंग शाखा के सदस्य प्रवीन कटियार, डा0 आशीष महरोत्रा, डा0 रितेश राठौर, डा0 पुष्पेन्द्र बुन्देला, ब्रजकिशोर सिंह किशार, वृजेन्द्र अग्निहोत्री (मम्मा), मनीष दीक्षित, मनीष शुक्ला, विजय गुप्ता, विजय यादव, रमेश गुप्ता, विशाल वर्मा, राजन दुबे, आशीष वर्मा, बरखा सक्सेना, शिल्पी, सीमा सक्सेना, प्रीती रायजादा, बृजकिशोर दुबे, अनीता संक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। निदेशक दुष्यंत दुबे, चमन टंडन, अंकुर रस्तोगी द्वारा व्यवस्था की गई। संचालन दिनेश गंगवार व अवनीन्द्र कुमार ने किया। साथ ही पहलगाम घटना के नरसंहार पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *