कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन के जिलाध्यक्ष जयद्रथ ने पदाधिकारियों के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन स्टेनो सर्वेश को सौपा। जिसमें कहा कि क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद मजरा नरैनामऊ में देशी शराब का ठेका जो बस्ती व आबादी के अन्दर है। जिससे नौनिहाल व अन्य व्यक्तियों के घर बर्बाद हो रहे। शराब पीकर आये दिन लड़ाई झगडा होता रहता है। कई बार ज्ञापन पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। देशी शराब के ठेके को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन सौपने के दौरान ब्रज गोपाल यादव, शेर सिंह, किरन, गीता देवी, कमलेश, सादिक खां आदि लोग मौजूद रहे।
शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
कायमगंज। नगला उम्मेद में देशी शराब के ठेके को विरोध में महिलाओं और बच्चों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओ का आरोप है कि गाँव के निकट शराब का ठेका उनके परिवारो के लिए बड़ी समस्या बन गया। छोटे-ञ्छोटे बच्चे भी शराब की लत के शिकार हो रहे। महिलाओं का आरोप है कि शराब के कारण गांव मे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।
आबादी क्षेत्र से देशी शराब का ठेका हटाने की भीम आर्मी ने की मांग
