फर्रुख्राबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी शातिर आरोपित के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपित आए दिन घटनाएं घटित करता है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन रहा था। इसलिए पुलिस ने 129 जी के कार्रवाई की है। जिससे शातिर के कृत्यों पर लगाम लगना तय माना जा रहा है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम धुस्स निवासी छत्रपाल पुत्र गोपाल एक शातिर किस्म का आरोपी है। कोतवाली मोहम्मदाबाद में भी उसके एक खिलाफ आगजनी का मुकदमा दर्ज है। कादरीगेट थाना क्षेत्र में भी एक अभियोग पंजीकृत दर्ज है। दर्जनों लोगों को मारने पीटने की शिकायतें उसके खिलाफ थाना कोतवाली से लेकर मुख्यालय तक दी गई हैं। ऐसे में क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन रहा आरोपित छत्रपाल पुलिस के रडार पर आ गया है। पुलिस में आरोपित के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-129 जी के तहत कार्यवाही की है। की गई कार्रवाई में पुलिस ने कहा है कि छत्रपाल एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। कोई भी घटना घटित कर शांति व्यवस्था भंग कर सकता है। जनता में भय व्याप्त है। जनहित में आरोपित का स्वतंत्र भ्रमण करना न्यायोचित नहीं है।
शातिर अपराधी छत्रपाल के खिलाफ 129जी के तहत बड़ी कार्यवाही
