बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, RLM और HAM को 6-6 सीटे

समृद्धि न्यूज। एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा कर दिया है। भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें और अन्य सहयोगी दलों को भी कुछ सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

बिहार में एनडीए के बीच सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलएम और एसएएम के हिस्से में 6-6 सीटें आई हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह यह घोषणा की गई। सीटों शेयरिंग की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा पूरा किया है।

Dharmendra Pradhan
@dpradhanbjp
हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया।
BJP – 101
JDU – 101
LJP (R) – 29
RLM – 06
HAM – 06
एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इसका हर्षपूर्वक स्वागत करते हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।
युवा बिहारी चिराग पासवान
@iChiragPaswan
हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।
बिहार है तैयार — फिर से NDA सरकार, इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *