बिहार: तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, 4 की मौत, कई गंभीर

समृद्धि न्यूज। बिहार के बेतिया जिले में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने यहां बारातियों को रौंद दिया है, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और करीब एक दर्जन से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण हादसा में चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनूर्वा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि रात तेज रफ्तार कार ने सडक़ पार कर रहे बारातियों के समूह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाराती सडक़ किनारे खड़े थे, तभी तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाज में देरी और अव्यवस्था के कारण बारातियों में आक्रोश फैल गया। हंगामे के दौरान कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी डर के कारण कमरों में छिप गए, जबकि मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। इससे अस्पताल परिसर में लंबे समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *