बिहार: दूल्हे को लूटा, दुल्हन से उतरवाए गहने, बदमाशों ने दूल्हे के जीजा को मारी गोली

यूपी के बांदा जिले से बिहार के बांका में गुरुवार को एक बारात गई थी और शुक्रवार को वापस लौट रही थी. सबसे अगली गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन सवार थे. वहीं पीछे वाली गाड़ी में दूल्हे के जीजा और कुछ अन्य लोग बैठे थे. मुंगेर जिले में बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी पर पत्थर मारकर रोक लिया और दूल्हा-दुल्हन को लूट लिया. इतने में पिछली गाड़ी में आए दूल्हे के जीजा ने एक बदमाश को पकड़ लिया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के जीजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वेब सीरीज में एक गाना……‘आइए न हमरा बिहार में, मार देंगे कट्टा कपार में….’

मामला मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में NH 80 पर कोदरकट्टा पुल के पास का है. पुलिस के मुताबिक दूल्हे के मौसेरे भाई बाबूलाल गुप्ता ने शिकायत दी है. बताया कि वह यूपी के बांदा जिले में महुआ के रहने वाले हैं. उनके साढू हरिलाल गुप्ता के बेटे की शादी बिहार के बांका जिले के रजौन में हुई है. शादी के बाद वह सभी लोग दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी मुंगेर जिले में कोदरकट्टा पुल के पास पहुंची, ड्राइवर के तरफ गाड़ी के शीशे पर एक ईंट आकर गिरा. इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी. इतने में गाड़ी के चारों ओर से चार बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और दूल्हा और दुल्हन के जेवर एवं अन्य कीमती सामान लूट कर भागने लगे. उसी समय पीछे वाली गाड़ी में दुल्हे के जीजा जितेंद्र वहां पहुंच गए और दौड़कर एक बदमाश को दबोच लिया.

बदमाशों ने हकीकत में बदल दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *