बाइक पुलिया से टकरायी, दो घायल

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव नगला धीमर निवासी रिंकू उम्र 20 वर्षीय पुत्र राम विलास अपने गाँव के साथी बब्लू उम्र 15 वर्षीय पुत्र बालिस्टर के साथ बाइक द्वारा जनपद बदायूं के थाना कलान के ग्राम कवरा में बारात में गये थे। बारात से वापस लौटते समय जैसे ही वह बाइक लेकर कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव रायपुर चिनघटपुर इकलहरा रोड पर पहुँचे, तभी बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेन्स ईएमटी अनुपम धनगर ने दोनों घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *