राजपूत एकता दिवस पर निकाली जायेगी बाइक रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोधी युवा संगठन की ओर से 31 दिसम्बर को लोधी राजपूत एकता दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व विशिष्ठ अतिथि संकिसा चेयरमैन पति राहुल राजपूत होगें। लोधी राजपूत एकता दिवस पर बाइक महारैली का आयोजन होगा। जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहन शामिल होगें। महारैली का शुभारंभ 31 दिसम्बर को सुबह 10 बजे उम्मरपुर सलेमपुर नबावगंज से जसमई फर्रुखाबाद तक आयोजित होगी। समाज को संगठित करने व समाज की जागरूकता के लिए अनोखी पहल की गई है। जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता बनी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राजपूत ने गांव-गांव जाकर सम्पर्क कर भीड़ जुटाने के लिए लगे है। संगठन संस्थापक अनुज राजपूत व जिलाध्यक्ष अभय राजपूत आदि लोगों ने प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ा है। मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत, आनंद राजपूत के अलावा श्याम सुंदर राजपूत लल्ला, शिवम वर्मा, सुनील राजपूत, राजेश राजपूत, पिंकू राजपूत, रोशन सिंह राजपूत, दुर्गेश राजपूत, अपूर्व राजपूत, खेतल सिंह राजपूत, आलोक राजपूत, अनुराग राजपूत, प्रभात राजपूत, शोभित राजपूत, शिवराम राजपूत, धर्मेन्द्र राजपूत, अर्जुन राजपूत, राहुल राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *