ट्रैक्टर में बाईक सवार ने मारी टक्कर एक की मौत एक घायल..

नवाबगंज समृद्धि न्यूज़ । नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम पिपरावोझी के पास टंकी की पाइप लाइन डाल रहे ट्रैक्टर में बाइक सवार ने मारी टक्कर एक की मौके पर मौत हो गई ठेकेदार की तरफ से ट्रैक्टर चला रहे लोग सुबह खाना बना रहे थे उसी समय त्योरी गांव की तरफ से बाइक सवार ग्राम गिलौदा जा रहे थे लोगों ने बताया बाईक तेज रफ़्तार से आ रही थी जोकि खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी इससे उमेश सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम गिलौदा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद का निवासी था उसका एक मित्र सुग्रीव कुमार पुत्र गिरन्द पाल ग्राम बछेली थाना जनपद बदायूं का निवासी था जिसका एक्सीडेंट में पैर फैक्चर हो गया इस घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी मौके पर डायल 112 पहुंची जिन्होंने इसकी सूचना थाना अध्यक्ष जेपी वर्मा को दी मौके पर पुलिस ने पहुँचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लाया गया जहां डॉक्टर ने उमेश सिंह पुत्र शेर सिंह मृत घोषित कर दिया व सुग्रीव कुमार पुत्र गिरन्द पाल की हालत गंभीर देखते हुए लोहिया रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *