रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रेहा गुतासी निवासी ३८ वर्षीय संजीव पुत्र दयाराम बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह जसमई दरवाजा के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज ने टक्कर मार दिया। बाइक नीचे गिरने से युवक बस के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *