उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र में मियांगंज-चकलवंशी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम लोचन खेड़ा निवासी धीरज 22 वर्ष पुत्र प्रेम चंद्र जो देर रात रसूलाबाद कस्बे से बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल धीरज को स्वास्थ केंद्र मियांगंज पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। जिसकी कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
