कायमगंज, समृद्धि न्यूज। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि उसका भतीजा गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल भतीजे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा निवासी महेंद्र सिंह उम्र 60 वर्षीय पुत्र रामचंद्र अपने भतीजे बॉबी पुत्र अरविंद के साथ बाइक द्वारा रोज गार्डन फार्म हाउस में पपड़ी निवासी आमिर की शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लहरा जा रहे थे। जैसे ही वह बिरियन तिराहे के पास पहुँचे, तभी रोडवेज बस संख्या यू.पी.७८केटी४८५९ से टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भतीजा बॉबी घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल धर्मेन्द्र तिवारी, कांस्टेबिल सचिन कुमार ने दोनों लोगों को गम्भीर अवस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर आए। जहां डाक्टर जितेन्द्र बहादुर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल भतीजे बॉबी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कस्बा चौकी इन्चार्ज सोमवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि बस को चालक सहित कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
