पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर देर शाम एक सड़क हादसे में राजेश कुमार 30 वर्ष की मौत हो गई। राजेश सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुका था, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे घायल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के ग्राम ओहरापुर कौड़िया निवासी राजेश कुमार 30 वर्ष पुत्र राजू प्रसाद जो अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहा था तभी वह अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर पेशाब करने के लिए अपनी बाइक खड़ी के दी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना को देखते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने राजेश को तत्काल नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *