अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब ३:३७ बजे पुष्पेंद्र सिंह पुत्र छोटे सिंह राठौड़ निवासी गदाईपुर भुडिय़ा थाना लोनार जनपद हरदोई को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गये। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र सिंह पुत्र छोटे सिंह अपने गांव गदाईपुर भुडिय़ा से अपने साढ़ू दुबरी चिलसरा से अपनी सास को बुलाने जा रहा था, तभी पीछे से किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *