उन्नाव, समृद्धि न्यूज, कानपुर-लखनऊ हाइवे पर पक्षी विहार के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरोसा निवासी राजनवीर सिंह पुत्र राज बहादुर सिंह, जो मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से राजनवीर को नवाबगंज सीएचसी ले कर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
