कार की टक्कर से बाइक सवार सडक़ पर गिरा, ट्रक ने रौंदा

पुलिस ने सीएचसी भिजवाया, चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। इटावा-बरेली हाईवे पर पल्सर बाइक सवार को वैगनआर कार ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। पीछे से आ रहा ट्रक बाइक सवार पर चढ़ गया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के ग्राम ऊंची गधेड़ी निवासी स्वर्गीय खुशीराम का 28 पुत्र संजय उर्फ मिजाजी अपनी बुआ की लडक़ी की शादी में शामिल होने 22 नवंबर को जनपद मैनपुरी के ग्राम सुमेरपुर गया था। 23 नवंबर को वापस आते समय इटावा-बरेली हाईवे पर नंदगांव पुलिया के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने गड्ढा आ जाने के कारण गड्ढे को बचाने का प्रयास करते समय सामने से आ रही वैगनआर कार संख्या एम.पी.०७एडी 9410 ने टक्कर मार दी। जिससे संजय की बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार संजय सडक़ पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यू.पी.८२टी 7519 बाइक सवार पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही संजय उर्फ मिजाजी की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस व चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। निजी वाहन से संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद आया गया तथा स्वजनों को सूचना दी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत सेंगर की संजय उर्फ मिजाजी को मृत घोषित कर दिया। मृतक गोले गप्पे का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की तीन पुत्रियां आंशिक 10 वर्ष, आंचल 8 वर्ष, स्वीटी 5 वर्ष व एक पुत्र अभिनव 3 वर्ष को अपने पीछे छोड़ गया। पत्नी कुंती देवी, माता सुरजा देवी आदि स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया है। ट्रक व कार चालक घटना स्थल से फरार हो गए। अस्पताल के मेमो सूचना पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *