नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित बाइक बैलगाड़ी से टकरा गयी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर अवस्था में चिकित्सा के यहां ले गए।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बारग निवासी निवासी सनी पुत्र राकेश यादव अपनी बाइक से अपने घर से कस्बा नवाबगंज के जा रहा था, तभी गांव जाफर नगर वाले मोड़ पर गांव बरतल निवासी रामपाल सिंह अपनी बैलगाड़ी लेकर जा रहे थे। बाइक चालक हड़बड़ाहट में अनियंत्रित हो गया। जिससे उसकी बाइक बैलगाड़ी से जा टकरायी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक 10-15 मीटर आगे जा गिरी और बाइक चालक सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना राहगीरों ने चालक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर अवस्था में चालक सनी यादव को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार घायल
