दुर्घटना के बाद भाग रही डीसीएम को पकड़ा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी विजेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सिंह उस वक्त डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गया जब वह बाइक द्वारा गांव से फैजबाग की ओर जा रहा था। बताया गया है दोपहर के समय बाइक सवार युवक आवश्यक कार्य से फैजबाग की ओर जा रहा था। वहीं कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक डीसीएम जिसके पीछे गुजरते समय बाइक सवार ठेली तथा डीसीएम के मध्य चपेट में आ गया और गिरकर घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए डीसीएम का पीछा किया और कुछ दूरी पर दौड़ाकर रोक लिया। बताते हैं दुर्घटना की सूचना बाइक सवार के परिजनों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग होम में दिखाया। जहां चिकित्सकों के इन्कार करने पर परिजन फर्रुखाबाद ले गए। जहां एक प्राइवेट नर्सिंग में उपचार जारी है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की मौखिक सूचना दी गई है। तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कायमगंज से फर्रुखाबाद जा रही एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसका उपचार जनपद के प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। उन्होंने बताया परिजन फर्रुखाबाद में है। आने के बाद तहरीर दी जाएगी।
