डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया
गया है।

जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में फंस गई और लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारी खेड़ा निवासी बहादुर जो खेती का काम करते हैं। वह दोपहर में अपने घर से किसी कार्य के लिए बाइक से बांगरमऊ जा रहे थे। इसी बीच डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने घायल बहादुर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *