पतंग के मांझे से बाइक सवार युवक घायल, लोहिया में भर्ती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तमाम रोक के बावजूद भी चाईनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। आज फिर एक बाइक सवार चाईनीज मांझा गले में फंसने से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलौली निवासी रिंकू पुत्र सीताराम और सोरन सिंह फतेहगढ़ कचहरी से काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर भीमसेन मार्केट के सामने अचानक एक पतंग का मांझा बाइक चला रहे रिंकू के गले में फंस गया। मांझे से रिंकू कटकर घायल हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से सोरन सिंह को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने दोनों घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। पतंग के मांझे से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। इस घटना में उसके जीजा भी बाइक से गिरने के कारण चोटिल हो गए। दोनों को डॉ0 राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *