कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कोतवाली कामयगंज निवासी भूरा उर्फ खुर्शीद आलम पुत्र नन्हे किसी काम से नवाबगंज जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज पेट्रोल पम्प चौराहे पर सामने से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप ेसे घायल हो गये। सूचना पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घायल को अपनी सरकारी जीप से उपचार के लिए सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *