कम्पाइन मशीन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल

कंपिल/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शादी का कार्ड देने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को कंपाइन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। जहां भतीजे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंपाइन ए चालक व बाइक को थाने में खड़ा कर लिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।

जनपद बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव चकवा निवासी 30 वर्षीय बबलू अपने परिवार के चाचा मुनेंद्र के साथ गुरूवार दोपहर बाइक से छोटे भाई धर्मवीर की शादी के कार्ड बांटने कंपिल स्थित बहिन विद्यादेवी के घर जा रहे थे। जैसे ही वह कंपिल अटैना मार्ग पर गांव शेखपुर मोड़ के निकट पहुंचे पीछे से आ रही कंपाइन; गेंहू काटने की मशीन ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे सडक़ पर गिर गए। चालक ने कंपाइन को भगा दिया। जिससे उसका पहिया बबलू के पेट से निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कंपाइन को चालक सहित गांव इकलहरा के पास पकड़ लिया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कायमगंज दिया। जहां डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मृतक की पत्नी सीमा को रो-रोकर बेहाल हो गयी। मृतक के दो पुत्रियां राधिका एआरजू व एक पुत्र आयुष है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने बताया शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *