अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसके पति सहित दो लोग घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हूसा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारी फर्रुखाबाद में अपनी देवरानी सुनीता को अस्पताल से देखकर अपने पति रामअवतार व लालू प्रसाद पुत्र मसाल सिंह निवासी चिडिय़ा महोलिया के साथ बाइक से आ रहे थे। उसी दौरान नगला हूसा के निकट अचानक एक भैंस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे बाइक सवार महिला रामप्यारी, उसके पति रामअवतार व साथ में लालू प्रसाद घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया। जहाँ चिकित्सक प्रमित राजपूत ने रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया। लालू की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि बाइक से गिरकर महिला की मौत हुई है। चौकी इंचार्ज विमल कुमार को पंचनामा की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
