
राजेपुर, समृद्धि न्यूज। मोटरसाइकिल सवार दबंगों ने पशु चिकित्सालय की मोबाइल एबूलेंस के चालक सहित डॉक्टर व एमटी को मारपीट कर घायल कर दिया तथा चिकित्सक का मोबाइल व चेन छीन ले गये। पीडि़त ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के अंतर्गत ग्राम सभा भुसेरा में पशुओं का इलाज कर पशु चिकित्सालय की एंबुलेंस यूपी 32ईजी४०७१ के चालक मोहित, डॉक्टर शरद यादव, एमटी अतुल वापस पशु चिकित्सालय राजेपुर आ रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस गांव बदनपुर तिराहा के सामने पहुंची तभी अचानक तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। विरोध करने पर मोटरसाइकिल सवार प्रांशु पुत्र विनोद, भूरे पुत्र अमर सिंह, गबरु पुत्र हरवीर, छोटू पुत्र भीम सिंह अन्य ग्रामीणों ने एक राय होकर गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने के साथ डॉक्टर शरद यादव, एमटी अतुल, चालक मोहित के साथ मारपीट करने के बाद डॉ0 शरद यादव का मोबाइल व सोने की चैन छीन ले गए। थानाध्यक्ष राजेपुर ने हलका इंचार्ज को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिये।
