बाइक सवार बदमाश नगदी व चाबी लेकर फरार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार बदमाश कार सवार से नकदी, मोबाइल व कार की चाबी छीनकर फरार हो गये। पीडि़त ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार सूरजपाल उम्र 58 वर्ष पुत्र रामचंद्र पाल निवासी टिकुरियन नगला थाना कादरीगेट अपनी बहन के यहां मैनपुरी गए थे। मैनपुरी से वापस आते समय बघार पुल के पास कलार नगला गांव के सामने बुलेट पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने सूरजपाल की गाड़ी के आगे अपनी बाइक खड़ी करके गाड़ी का लोहे की राड से शीशा तोड़ दिया। सूरजपाल के साथ हाथापाई करके सूरजपाल के पास 1600 व मोबाइल और उनकी की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की चाबी छीन ले गए। सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर लोहिया भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *