*पुलिस बोली हुई है टप्पेबाजी, मुकदमा दर्ज
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व सैनिक से दिनदहाड़े 50 हजार की नगदी बाइक सवार बदमाश लेकर फरार हो गये। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक उदयप्रकाश निवासी खुदागंज ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि तीन बाइक सवार युवक मेरी बाइक की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये मोबाइल निकालकर फरार हो गये। मेरी बाइक रेलवे स्टेशन खुदागंज के पास खड़ी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं घटना स्थल पर मौजूद चस्मदीद लोगों के अनुसार जब वह बाइक से जा रहा था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आये और बाइक रोक कर उससे मोबाइल व जिस थैले में रुपये रखे थे उसे छीनकर भाग गये। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। जिसका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पूर्व सैनिक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 50 हजार
