वृद्ध रसोईया से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे सोने-चांदी के आभूषण व नगदी

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला के जेवर व नगदी लूट ली। वृृद्धा ने स्कूल पहुंच अध्यापक को आपबीती बतायी। अध्यापकों ने मामले की सूचना स्वजनों व थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के गांव नुनेरा निवासी 60 वर्षीय तारावती प्राथमिक विद्यालय राईपुर चिनहटपुर में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। गुरूवार सुबह वह गांव से पैदल स्कूल जा रही थी। उसी समय रास्ते में दो बाइक सवार युवक उन्हें मिल गए। युवकों ने वृृद्धा को बाइक से स्कूल छोडऩे की बात कही। वृद्धा बाइक पर बैठ गयी। कम्पिल अटैना मार्ग पर टेढ़े पुल के पास बदमाशों ने बाइक रोककर वृृद्धा के कानों से कुंडल, पैरों से तोडिय़ा व दो सौ रुपए की नगदी लूट ली। बाइक सवार युवक उन्हें एक कपड़े से भरा बैग देकर रास्ते में छोडक़र अटैना की तरफ फरार हो गए। वृद्धा रोते हुए स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी अध्यापक को दी। अध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस व स्वजनों को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने अटैना चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने वृद्धा व उनके पुत्र परमानंद राठौर के साथ घटनास्थल व रास्ते में स्थित दुकानों पर भी पूछताछ की। वृद्धा ने स्वजनों के साथ थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी शिव बहादुर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लूट की घटना को टप्पेबाजी में किया दर्ज

कम्पिल। वृद्ध रसोईया के साथ गुरूवार सुबह बदमाशों ने बाइक पर बैठाकर उनके कुंडल, तोडिय़ा व नगदी लूट ली। वृृद्धा ने रो रोकर पुलिस को आपबीती बतायी। घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला के साथ हुयी घटना को मनगणत कहानी बताकर मामले को टालने का प्रयास करती रही। देर शाम तक पुलिस उन्हें गुमराह करने में लगी रही। स्वजनों के काफी दबाब पर पुलिस ने महिला के साथ हुयी लूट की घटना को टप्पेबाजी में दर्ज कर खानापूरी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *