भतीजे के साथ बाइक से बच्चे की दवा लेने जा रही थी, जसमई के पास घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बच्चे की दवा लेने जा रही महिला की गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन तोड़ ली। इस दौरान पीडि़ता के साथ परिवार के सदस्य ने चेन तोडक़र भाग रहे बाइक बदमाशों की बाइक का नंबर देख लिया और थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम पूरन नगला निवासी अनुपम यादव पुत्री राजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रविवार 20 अप्रैल को अपने सात माह के बच्चे की दवा लेने के लिए फर्रुखाबाद स्थित एक चिकित्सक के यहां अपने भतीजे हर्ष यादव पुत्र मनोज कुमार के साथ बाइक से जा रही थी। हथियापुर पहुंची, तभी पीछे से सफेद कलर की अपाचे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, जो पीछा कर रहे थे। शक होने पर मेरे भतीजे ने बाइक का नंबर यूपी 82एबी/3316 लिखा था, उसे नोट कर लिया। जैसे ही कायमगंज बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हैं बाइक सवार ने गर्दन पर छपट्टा मारकर मेरी सोने की चेन तोड़ ली। मैंने पकड़ लिया, जिससे लॉकेट मेरे हाथ में रह गया और वह लोग चेन छीन कर जसमई की ओर भाग गए। पीछा करने पर आरोपी बजरिया की तरफ भाग गये। मेरा बच्चा बीमार था इसलिए पहले उसे इलाज के लिए ले गई, दवा दिलाने के बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस की दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की लूटी चेन
