भाई भाभी के साथ जा रही महिला से लूट,
हरदोई, समृद्धि न्यूज। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैगाई जरौना मार्ग पर बाईक सवार 4 बदमाश दिनदहाड़े एक महिला से आभूषण लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सीओ हरियावा अजीत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रैंगाई निवासी पूजा पुत्री शिशुपाल गुप्ता अपनी भाभी अनुराधा पत्नी राहुल गुप्ता के साथ पैदल गांव से जेबीगंज अपनी मौसी के लड़के की गोद भराई में जा रही थी।ग्राम जरौना व रैंगाई के मध्य दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और पूजा के पास से सोने के वेशकीमती जेवर 5 अंगूठी, झाले व हार लूट कर फरार हो गए।पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके झाले इस कदर नोचे, कि उसके कानो से खून बहने लगा।फिलहाल पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है।सरेशाम घटी इस घटन से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
