चुनार (मिर्जापुर)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामबाग फोरलेन हाईवे पर क्रॉसिंग के पास रात्रि 10 बजे अज्ञात कार ने बाइक सवार को पीछे से मारा धक्का जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो स्थानीय लोगों ने घर वालों को सूचना दिया और एंबुलेंस बुलाकर तुरंत ट्रामा सेंटर वाराणसी परिजन लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है की मृतक शुभम सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र बांके बिहारी सिंह निवासी मोहल्ला चचरी मोड कोतवाली चुनार मिर्जापुर का निवासी थे। बीती
रात्रि 10 बजे चुनार सीमेंट फैक्ट्री से घर वापस आते समय घर न जाकर समसपुर एक पेट्रोल पम्प पर बाइक में तेल भरवा कर वापस अपने घर चचरी मोड जा रहे थे की रास्ते में क्रॉसिंग के पहले ही फोरलेन हाईवे पर अज्ञात कार ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक शुभम डॉ सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी चुनार मे पढ़ाते थे।
मृतक दो बहनों में छोटा भाई था। शुभम की अभी शादी नहीं हुई थी ।दोनों बहनों की शादी हो गई है। शुभम मां बहनों का रो -रो कर बहुत बुरा हाल है । वही एक बेटा चले जाने से घर में मातम छाया हुआ है।
चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज बन रही है । वहां सीसी कैमरा लगा हुआ है जिसके सहारे जांच करने की पूरी कोशिश कर रहे है कार बहुत जल्द पकड़ ली जाएगी।
अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार टीचर की मौत
