डंपर की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजी घायल

राजेपुर, समृद्धि न्यूज। थाना

 राजेपुर के अंतर्गत फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे के निकट गांव अलीगढ़ के पास मोटरसाइकिल सवार अपनी भांजी को छोडऩे जा रहा था, तभी अमृतपुर की तरफ से आ रहे डंपर के आगे अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक चला रहे मामा की मौत हो गयी, जबकि भाजी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेपुर ने एंबूलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र राजेपुर भिजवाया। जानकारी के अनुसार छत्रपाल निवासी पुरेबंडा थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर अपनी बाइक टीवीएसयू.पी.७४सीबी ५७८५ से अपनी भांजी आराध्या उम्र 14 वर्ष को जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा याकूतगंज छोडऩे जा रहा था। फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे स्थित गांव अलीगढ़ के निकट अमृतपुर की तरफ से आ रहे डंपर जिसका पंजीयन संख्या यू.पी.७६सी६५०६ के आगे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। डंपर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कुचलने से बचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष कलीम खान ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। डंपर चालक को अपने कब्जे में लेकर बाइक व डंपर को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में डॉक्टर अमित वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में छत्रपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *