अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र अंतर्गत तौफीक की मड़ैया निवासी सचिन कुमार उम्र करीब ३५ वर्ष पुत्र दिनेश कुमार अपनी बाइक संख्या-यू.पी.७६एसी०८१८ से फर्रुखाबाद से घर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे अमृतपुर रोड पर भारत पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हिमांशु राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट ज्ञानपाल ने बताया कि युवक को मृत घोषित किया गया। मृतक की शादी 10 शाम पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की माता गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
