पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ताला सराय गांव निवासी रिंकू 25 वर्ष पुत्र बिरजू उर्फ बृजलाल जो अपनी बाइक से शाहपुर तोदा मार्केट जा रहा था। वह सर्विस लाइन पर ताला सराय गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रिंकू अपने तीन भाइयों में मंझला था; पिंटू सबसे बड़ा और रामबाबू सबसे छोटा अविवाहित है। रिंकू की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अंजू, मां राजरानी और दो वर्षीय बेटी खुशबू हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटना के बाद कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *