सांड के हमले से बाजार करने गये बाइक सवार युवक की मौत

ग्रामीणों के आरोप पर ट्रैक्टर चालक भी पुलिस ने लिया हिरासत में
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
बाजार करने गये बाइक सवार युवक पर सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं उधर से निकल रहे ट्रैक्टर चालक पर भी लोगों ने कुचलने का आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़ी कुइयां निवासी दीपू प्रजापति पुत्र स्वर्गीय गिरीश चंद्र प्रजापति अपनी बाइक बजाज डिस्कवर संख्या-एचआर५१एटी०४९१ से कस्बा मंझना में बाजार करने आए थे। वह बाजार कर वापस लौट रहे थे, तभी कस्बा मंझना में ही चंदू पंडित की दुकान के सामने आ रहे सांड ने बाइक सवार हमला बोल दिया। सांड के हमले से युवक जमीन पर जा गिर गया और युवक की मौत हो गई। वहीं पास से निकल रहे ट्रैक्टर की भी कुछ रगड़ लग गयी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस युवक को सीएचसी लेकर आयी। हलका इंचार्ज इंद्रजीत सिंह यादव ने पुलिस फोर्स के साथ मौके से भीड़ को हटाया और युवक के बारे में जानकारी ली तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा, तो पता चला कि युवक को निकलते समय बाइक सवार युवक के सांड ने टक्कर मारी। जिससे युवक जमीन पर जा गिरा। वहीं मेले से लौट रहे ट्रैक्टर की भी रगड़ लगी। वहीं लोगों के बताएं अनुसार ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और उसको थाने ले गयी। वहीं दीपू को डॉक्टर विनीत सचान ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दीपू की मां तथा पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें की मृतक की बहन मंगल की शादी भी इसी 6 फरवरी को होने वाली थी। बहन मंगल भी दहाड़ें मारकर रो रही थी। मृतक अपने पीछे पुत्री तान्या 6 वर्ष, तनुष्का ४ वर्ष तथा एक पुत्र हर्षित को छोड़ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *