अचरा मण्डल अध्यक्ष द्वारा निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी अचरा मण्डल के अध्यक्ष कुनेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राजाराम इंटर कालेज अचरा से चंदुइया मंदिर तक मण्डल अध्यक्ष कुनेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुनेन्द्र गंगवार ने तिरंगा यात्रा का महत्व व आजादी पर प्रकाश डाला एवं वीर महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइक यात्रा से कई गांव होते हुए चंदुइया मंदिर तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के जयकारे लगाये गये। इस मौके पर मुनीष चन्द्र मिश्रा, जय गंगवार सहित बड़ी संख्या में यात्रा में लोग शामिल हुए। साथ ही हर घर तिरंगा लगाने की मण्डल अध्यक्ष कुनेन्द्र गंगवार ने सभी को शपथ दिलायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *