फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी की बैठक महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। संचालन खुर्शीद खान ने किया। राघव दत्त मिश्रा ने वरिष्ठ नेत्री बीना शर्मा को वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष मनोनित किया है। राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि उनकी लगन शीलता एवं निष्ठा को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है और वह पार्टी में निष्ठा रखते हुए संगठन को मजबूत करेंगी। बीना शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्र्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए पूरे दमदारी से दायित्व का निवाह्न करुंगी। इस मौके पर ठा0 जयवीर सिंह, अभिषेक गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, डॉ0 शिवम अवस्थी, अमन भारद्वाज, सत्यम अवस्थी, उरूज खान, रिंकू यादव, अमित यादव आदि ने बीना शर्मा का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।

