धूमधाम से मनायी गई अटल बिहारी व मालवीय की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मालवीय सभागार में पंडित महामना मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के आचार्य एवं बच्चों ने अपनी भाषण एवं गीत से मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि मदन मोहन मालवीय सत्यमेव जयते के साथ उन्होने हिंदू विश्वविद्यालय काशी में नीव रखी थी, जो एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है जहां लाखो बच्चे ज्ञान प्राप्त करते हैं जो बनारस में स्थित है। उनके अहम योगदान के लिए उन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है। मुख्य वक्ता प्रदीप शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेई का पार्टी के साथ विपक्षी दलों के लोग भी आदर व सम्मान करते थे। प्रदीप अवस्थी व प्रदीप शर्मा, प्रदीप सेंगर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सभी विद्यालय के आचार्य एवं आचार्य बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *