
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विज्ञान भारती फर्रुखाबाद-कन्नौज के तत्वावधान में पद्मभूषण व पद्मविभूषण से सम्मानित भारतीय महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की जयंती विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ था।
महीयषी महादेवी वर्मा इण्टर कालेज फतेहगढ़, मदन मोहन कानोडिया बालिका इण्टर कालेज, के0आर0 रस्तोगी इंटर कालेज, राजपूताना पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़, सी0पी0 इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इ0का0 फतेहगढ़, सर जे0सी0 बोस क्लासेज आदि में उनकी जयन्ती मनाई गई। विज्ञान भारती के जिला सचिव मनोज चतुर्वेदी व जिला संयोजक महेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि डॉ0 विक्रम साराभाई को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। वह विक्रम साराभाई ही थे जिन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य क्षेत्रों जैसे वस्त्र, भेषज, आणविक ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स में भी बहुत योगदान दिया।
दीपिका राजपूत, अर्चनाए, ज्योति, पूनम शुक्ला, पारुल जैन, दर्शना शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, संदीप राठौर, नवीन शाक्य, मानसी अग्निहोत्री, नितिन राठौर, रागिनी मिश्रा, अमिता पाठक, आशीष द्विवेदी, संजय दुबे आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अपने विद्यालयों में उनकी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके छात्र-छात्राओं के बीच विक्रम साराभाई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
