ब्लाक नवाबगंज में चिंतन शिविर के रुप में मनी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। भारत सरकार के निर्देशानुसार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विकास खंड अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख ने विकास खंड कार्यालय परिसर में चिंतन शिविर का भव्य आयोजन किया। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती चिंतन शिविर के रुप में मनायी गयी। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने व बीडीओ ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रुप में सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके नमन निवेदित किया। ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन व बीडीओ गगनदीप ने भी चित्र पर माल्यार्पण किया। सांसद ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने स्वच्छता अभियान को लेकर जोर दिया। साथ ही सभी से आह्वान किया कि जैसे पुराने समय में बुजुर्ग लोग अपने-अपने दरवाजे पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई का काम किया करते थे। उनके जमाने में सभी लोग स्वस्थ्य व निरोगी रहते थे। आज के समय में गंदगी के कारण बीमारियों ने लोगों को घेर रखा है। क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि चिंतन शिविर का मतलब चिंतन करना। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री की तर्ज पर स्वच्छता की अलग जगाये तथा बीमारियों से निजात पाएं। हर घर से कम से कम 30000 रुपया स्वास्थ्य विभाग में चला जाता है। जिसका सीधा मतलब है की घरों में तथा आसपास गंदगी फैलने से बीमारियां पनप रही हैं। सीडीओ अरविंद मिश्रा ने बताया कि वह गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाएंगे। जिससे जिला स्वच्छ बन सके। सीडीपीओ ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। क्षेत्रीय विधायक, सांसद तथा ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन ने दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन भी कराया। ब्लाक प्रमुख ने संबोधन के दौरान कहा कि वह पेशे से डाक्टर हैं व एस गायनी की डिग्री है। अगर स्वास्थ्य विभाग चाहे तो मैं महीने में एक दिन क्षेत्रीय महिला मरीजों को देखकर होने वाली बीमारियों से महिलाओं को कैसे बचा जाये और उनका इलाज भी करुंगी। इस पर डिप्टी सीएमओ दलवीर सिंह ने कहा कि यह तो बहुत अच्छी बात है कि क्षेत्र की जनता को आप जैसा चिकित्सक मिल जायेगा। जिस पर सभी लोगों ने उनका ताली बजाकर अभिवादन किया और उनकी समाजसेवा का मौजूद लोग गुणगान करने लगे। मंच का संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूतस क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्यस मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर अरविंद मिश्रा, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक, ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन, विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह, उपयुक्त श्रम रोजगार सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, आरपी पंकज यादव, आरपी बृजेश, पुष्कर, बलवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह गौर, ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पिलखाना सुरेंद्र सिंह, कोकापुर सुमित शाक्य, ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी, एडीओ एग्रीकल्चर दशरथ सिंह, वरिष्ठ लेखाकार अवनीश सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, सुरेश कुमार, मनरेगा सेल से एपीओ गौरव दिवाकर, आलोक पाठक एडीओ समाज कल्याण, इंदल बाबू, ग्राम सचिव मानवेंद्र प्रताप, बृजनंदन लाल, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, जुबेर अहमद, सुनील कुमार, बृजेश यादव, धर्मेंद्र पाल, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार, सहित सभी विकास खंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कायमगंज विकास खंड कार्यालय से लेखाकार धर्मेंद्र सिंह तथा कायमगंज ब्लाक स्टाफ मौजूद रहा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल भारद्वाज, योगेंद्र सिंह राठौड़, अरविंद राजपूत, हेम सिंह लोधी, विनीत भारद्वाज, अवनीश, कौशल, शिव प्रताप सिंह, आदेश राठौर, प्रवेश पाठक, अनिल दीक्षित आदि सभी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ गगनदीप ने ब्लाक प्रमुख सहित सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *