भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने पांच लोगों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में किया नामांकन

जीतने के बाद पांच साल में बदल देंगे फर्रुखाबाद की तस्वीर
नगर पालिका परिषद को महापालिका का दिलायेंगे दर्जा
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोड़ते हुए निकाला जायेगा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सादगी के साथ कलेक्ट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। वह अपने निर्धारित समय पर नामांकन करने पहुंचे। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बताया की प्रत्याशी के साथ पांच लोग ही अंदर जा सकते हैं। जिस पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के साथ सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, कायमगंज विधायक सुरभि, जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता के साथ नामांकन कक्ष में प्रवेश किया। उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद बाहर आने पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्ष में फर्रुखाबाद का कुछ और ही स्वरूप आप सबको देखने को मिलेगा। एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से होते हुए निकाला जायेगा। जिसे गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा जायेगा। जिससे जनपद का चहुंमुखी विकास हो सके। साथ ही कहा कि मथुरा से गाड़ी चलाने का प्रयास करेंगे जो फर्रुखाबाद होते हुये अयोध्या जाये। जिससे यहां की जनता को लाभ हो। इसके अलावा एक ट्रेन यहां से दिल्ली के लिए डायरेक्टर चले। जिससे यहां के व्यापारियों को लाभ हो। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उनका प्रयास है कि फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचालनगर हो। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। साथ ही नगर पालिका को महापालिका का दर्जा दिलाया जायेगा तथा फर्रुखाबाद विकास प्राधिकरण घोषित हो। जीतने के बाद ऐसे १९ बिन्दुओं पर वह काम करेंगे। जिससे जनपद की प्रदेश में एक अलग पहचान बन सके। इस दौरान सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत, जितेंद्र सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *