फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा के युवा नेता एवं समाजसेवी विकास राजपूत से मिलकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने समर्थन मांगा और उन्हें सम्मानित किया। जिस पर युवा नेता ने सांसद को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत भाजपा के युवा नेता विकास राजपूत के घर पहुंचे। जहां सांसद ने पटुका पहनाकर उनका सम्मान किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही युवा नेता से जनसमर्थन देने की बात कही। जिस पर युवा नेता विकास राजपूत ने कहा उनका पूरा समर्थन आपके साथ है। सांसद ने युवा नेता को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। युवा नेता ने कहा कि आपकी जीत पक्की है। उसे कोई रोक नहीं सकता है। इस दौरान सांसद ने उनसे चुनाव को लेकर चर्चा की तथा आगे चुनाव कैसे लड़ा जायेगा, इस पर रणनीति बनायी।
